उप्र में परिवार के 4 सदस्यों ने की आत्महत्या
पुलिस के मुताबिक विजय सिंह (45) किराना की दुकान चलाता था। सिंह ने आजाद नगर इलाके में स्थित अपने घर में ही पत्नी मधु और दो बेटियों बबीता और अनीता के साथ शुक्रवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस निरीक्षक आर. पी. शाही ने संवाददाताओं से कहा, "मामले की जांच चल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। हमें पता चला है कि विजय सिंह और उनकी पत्नी पिछले एक साल से तनाव में थे क्योंकि उनकी एक अन्य बेटी सरिता अपने ससुराल वालों के व्यवहार से खुश नहीं थी।"
पुलिस के मुताबिक एक साल पहले हरदोई के एक लड़के से सरिता की शादी हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद सरिता ने अपने ससुराल वालों को लेकर शिकायत करना शुरू किया था और अपने माता-पिता से घर वापस आने के बारे में भी कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications