मीडिया पर बरसे विलासराव
देशमुख ने शुक्रवार देर रात लातूर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "टीवी चैनलों के लोग अपने कार्यालयों में बैठ कर नेताओं को नीचा दिखाने के लिए समूह चर्चा आयोजित करते हैं।"
देशमुख ने कहा कि राष्ट्र विकास की चिंता करने और एक-दूसरे से उस पर चर्चा करने से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा, "यही लोग रात को जम कर शराब पीते हैं।"
देशमुख ने एक मराठी कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि किसी नदी या तालाब की गहराई किनारे बैठ कर और उसमें कंकड़ फेंक कर नहीं नापी जा सकती। उन्होंने कहा, "गहराई नापने के लिए नदी या तालाब के तल में उतरना पड़ता है।"
इसी महीने के प्रारम्भ में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी कथित रूप से आधी-अधूरी खबरें प्रकाशित करने के लिए मीडिया को आड़े हाथों लिया था। उसके बाद उनके चाचा कृषि मंत्री शरद पवार ने प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए उन्हें जिम्मेदर ठहराने के लिए मीडिया पर हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications