शुंगलू समिति की रिपोर्ट सीबीआई के हवाले
इस रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को दूरदर्शन की महानिदेशक अरूणा शर्मा को उनके पैतृक कैडर (मध्य प्रदेश) वापस भेज दिया।
शुंगलू समिति की रिपोर्ट में शर्मा के अलावा प्रसार भारती के मुख्य र्कायकारी अधिकारी (सीईओ) बी. एस. लाली पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में अक्टूबर 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के प्रसारण के लिए भारी-भरकम बिल को मंजूरी दी थी। इसमें 135 करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही गई थी।
प्रधानमंत्री ने इसके अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को दोनों अधिकारियों के खिलाफ दो सप्ताह के भीतर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
लाली को 29 दिसम्बर, 2010 को निलम्बित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications