आखिरकार भारत लौटे श्रीलंका में पकड़े गये 138 मछुआरे
नई दिल्ली। आखिर कार इतना शोर-शोराबा मचने के बाद भारती मझुआरे वतन वापस आ गये हैं। खबर आ रही है कि सभी 136 मछुआरे जो श्रीलंका में पकड़े गये थे, कि वतन वापसी शनिवार सुबह हो गई है। एक टीवी न्यूज चैनल के मुताबिक श्रीलंका द्वारा रिहा किए गए सभी 136 भारतीय मछुआरे स्वदेश लौट आए हैं। गौरतलब है कि जाफना कोर्ट ने शुक्रवार को इन मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए थे।
क्लिक करें : विश्वकप 2011 का पेज
मछुआरों के परिजनों ने सभी का गर्म जोशी से स्वागत किया। आपको बता दें कि सभी 136 भारतीय मछुआरों को पिछले हफ्ते श्रीलंकाई सीमा में घुस आने पर भारतीय 112 मछुआरों को हिरासत में लिया था। इसके तीन दिन बाद ही श्रीलंकाई नेवी ने 24 और मछुआरों को गिरफ्तार किया था।













Click it and Unblock the Notifications