ए राजा और बलवा की रिमांड बढ़ी
कोर्ट
ने ए राजा और बलवा की रिमांड को बढ़ा दिया है.2जी स्पेक्ट्रम आंवटन में कथित घोटाले की जांच के मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और डीबी रियल्टी के प्रबंध निदेशक शाहिद उस्मान बलवा की रिमांड को बढ़ा दिया गया है.ए राजा और बलवा की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है. इन दोनों को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करते हुए जांच एजेंसी सीबीआई ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्ज़ी दी और कहा कि उसे राजा से पूछताछ के लिए और समय चाहिए. id="toptextpromo">सीबीआई
ने कहा कि ए राजा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और बलवा से अब तक की गई पूछताछ में कई तथ्यों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है.कोर्ट ने ए राजा और बलवा की रिमांड को बढ़ा दिया है. राजा की रिमांड दो दिन के लिए और शाहिद बलवा की रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बेहद
कम दामों में स्पेक्ट्रम का आवंटन किए जाने को लेकर सवालों के घेरे में आए पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और बलवा को एक दूसरे के सामने पेश किया गया. साथ ही इन दोनों से लाइसेंस संबंधी मामलों में पूछताछ भी की गई.अपनी जांच के दौरान सीबीआई स्वान टेलिकॉम और ए राजा के करीबियों के बीच हुए कथित आर्थिक लेनदेन के मामले पर भी जांच कर रही है.सीबीआई की ओर से इस पूरे मामले में शामिल सरकारी अधिकारियों ले भी पूछताछ की जाएगी.











Click it and Unblock the Notifications