यासीन मलिक ने किया तिरंगे का अपमान, खाना पड़ा जूता
अजमेर। अभी कश्मीर पर लोगों की बहस जारी है, लोग अपने अपने तर्कों के द्वारा कश्मीर को अपना और बेगाना बता रहें हैं तो वहीं जम्मू-कश्मीर के अलगवावादी नेता यासीन मलिक की हरकत ने एक और विवाद को जन्म दे दिया है। शुक्रवार शाम एक आयोजन में यासीन मलिक ने देऱ के तिरंगे को लेने से इंकार कर दिया और ये कहा कि ये झंडा हमारे देश का नहीं है।
आपको बता दें कि मलिक शुक्रवार शाम ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे थे, जहां खादिम और कांग्रेस के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव सैयद नातिक ने उन्हें फूलों के साथ तिरंगा भी भेंट करना चाहा था। मलिकके इस बयान से वहां खड़े लोग आग-बबूला हो गये लोगों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया और उनकी ओर जूत-चप्पल फेंकने लगे।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के एक इकाई के अध्यक्ष यासीन मलिक अपनी पाकिस्तानी बेगम मुशाला के साथ बुधवार से अजमेर में हैं। अभी -अभी खबर मिल रही है भाजपा की युवा इकाई ने यासीन के खिलाफ मार्च निकाला है और अजमेर छोड़ने के नारे लगाये है।













Click it and Unblock the Notifications