'मिस्र ने हमें प्रेरित किया, अब निष्पक्ष चुनाव हों'

राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि मिस्र के लोगों ने सभी अमरीकियों को प्रेरित किया है. उन्होंने कहा, "प्रदर्शनकारियों ने इस विचार को झूठा साबित किया है कि न्याय हिंसा के ज़रिए ही प्राप्त किया जा सकता है. वे बार-बार नारे लगा रहे थे कि वे शांति बनाए रखेंगे. मिस्र में अहिंसा का नैतिक बल था, आतंकवाद नहीं, बिना सोचे-समझे मारकाट नहीं...जिसके ज़रिए इतिहास ने न्याय की ओर करवट ली."
अमरीकी राष्ट्रपति का कहना था कि इस अंतरिम समय में अमरीका मिस्र के साथ दोस्ती और सहयोग जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि जो भी मदद ज़रूरी हो अमरीका वो प्रदान करने के लिए तैयार है ताकि विश्वसनीय तरीके से लोकतांत्रिक बदलाव सुनिश्चित किया जा सके.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इतिहास का चक्र बहुत तेज़ गति से घूमा है और इतिहास ने फिर न्याय का पक्ष लिया है.
ओबामा ने कहा कि इस क्रांति के ज़रिए मिस्र में सभी भिन्न मतों के लोगों को साथ लिया जाना चाहिए. उनका कहना था कि सभी ने एक नई पीढ़ी को देखा है और मिस्र सदा के लिए बदल गया है.अमरीकी राष्ट्रपति का कहना था कि आगे एक मुश्किल दौर है और कई सवालों के जवाब अभी मिले नहीं हैं. लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि मिस्र के लोग आने वाले दिनों में जवाब खोजेंगे और शांतिपूर्ण ढंग से, सकारात्म तरीके से, एकता की भावना के साथ ऐसा करेंगे.












Click it and Unblock the Notifications