जीप खाई में गिरी, 2 की मौत
थाना प्रभारी कर्णप्रयाग ललित मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि आज देर शाम कर्णप्रयाग से तोप गांव की ओर जा रही मैक्सी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि जीप में सवार मुन्ना सिंह निवासी कर्णप्रयाग और कुंदन सिंह निवासी कर्णप्रयाग की मौके पर मौत हो गयी। दुर्घटना में घायल अनिल लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्णप्रयाग में भत्र्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications