दार्जीलिंग में बंद से जनजीवन प्रभावित
संगठन के नेताओं ने रेल सेवाओं को भी रोकने की योजना बनाई है। बंद के आह्वान के कारण दुकानें बंद रहीं और दार्जीलिग, कलिम्पोंग और कुर्सियांग के पहाड़ी इलाकों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
उत्तरी बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक आर. कुमार ने कहा, "इन इलाकों में बंद का कोई खास असर नहीं पड़ा है। राजमार्ग पर यातायात सामान्य रहा। जीजेएम समर्थकों ने रेल पटरी पर कुछ जगहों पर पार्टी का झण्डा लगाया है। इससे रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।"
डुवर्स में मंगलवार को जीजेएम समर्थकों के निषेधात्मक आज्ञा का उल्लंघन करने की कोशिश करने पर पुलिस की गोलीबारी के बाद झड़प हो गई थी।
जीजेएम के प्रचार सचिव हर्का बहादुर छेत्री ने बुधवार को कहा कि पुलिस की गोलीबारी में गम्भीर रूप से घायल एक पार्टी समर्थक ने कलिम्पोंग में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया, "मंगलवार की गोलीबारी में बिमल रॉय और विक्की लामा की मौत हो गई थी। गम्भीर रूप से घायल नीता खवास ने भी कलिम्पोंग में दम तोड़ दिया।"
पुलिस ने खवास के मौत की पुष्टि नहीं की है। छेत्री ने कहा, "दार्जीलिंग में पूरी तरह से बंद है।"
दार्जीलिंग के पुलिस अधीक्षक डी. पी. सिंह ने कहा, "इस इलाके में हालात शांतिपूर्ण हैं। किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications