आरुषि हत्याकांड : ऊपरी अदालत जाएंगे तलवार दंपत्ति
तलवार दंपत्ति की वकील रेबेका जॉन ने कहा कि अदालत के फैसले के बाद तलवार परिवार स्तब्ध है।
उन्होंने कहा, "हम इस आदेश को चुनौती देंगे और ऊपरी अदालत जाएंगे। हम सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर आश्चर्यचकित हैं क्योंकि इसमें बहुत सारी खामियां हैं।"
जॉन ने कहा, "अदालत के आदेश पर हम निश्चितरूप से आश्चर्यचकित हैं। मामले में 28 फरवरी को अगली सुनवाई में पेश होने के लिए राजेश तलवार को बुलाया जाना जायज नहीं ठहराया जा सकता।"
ज्ञात हो कि सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को आदेश दिया कि आरुषि की हत्या के लिए राजेश और नुपूर तलवार पर मुकदमा चलेगा। साक्ष्यों को नष्ट करने के लिए भी तलवार दंपत्ति पर अभियोग चलाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications