अमेरिका 53 अरब डॉलर की लागत से बनाएगा रेल नेटवर्क

यह योजना अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा अगले 25 साल में 80 प्रतिशत अमेरिकियों को तीव्र गति वाले रेल यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने के लक्ष्य के अंतर्गत तैयार की गई है।

फिलाडेल्फिया की यात्रा के दौरान बिडेन ने कहा, "जैसा कि राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि हम एक देश के तौर पर कुछ क्षेत्रों की उपेक्षा नहीं कर सकते, जिनमें से एक आधारभूत संरचना क्षेत्र है।"

उन्होंने कहा, "एमट्रेक चालक और वकील के तौर पर लम्बे समय तक काम करने के बाद मुझे महसूस हुआ था कि समुदायों को जोड़ने, लोगों की परेशानिया कम करने और गुणवत्तापूर्ण रोजगार निर्मित करने के लिए आधुनिक रेल नेटवर्क की जरूरत है।"

उपराष्ट्रपति ने कहा, "यह योजना हमारी मदद करेगी और इससे ज्यादा अमेरिकियों को रेल सुविधा मिलेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+