पाकिस्तान में कैबिनेट ने इस्तीफा दिया (लीड-1)
'एसोसिएटिड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' ने खबर दी है कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है ताकि गिलानी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में लिए गए फैसले के अनुरूप नई मंत्रिपरिषद का गठन कर सकें।
प्रधानमंत्री के कार्यालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान ये इस्तीफे दिए गए।
गिलानी ने प्रशासन में सुधार लाने के लिए अपने सहयोगियों द्वारा दी गई सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
समाचार पत्र डॉन ने खबर दी है कि गिलानी ने कहा है कि नए मंत्रिमंडल का गठन एक दिन ही में कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications