बिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोलीबारी, 2 मरे
पुलिस के अनुसार घोसरहवा गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान गांव के दो गुटों में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ते ही एक गुट ने गोली चला दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मरने वाले रूदल मांझी और दिपू मांझी दोनों घोसरहवा गांव के ही बताए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और छानबीन चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications