आरुषि हत्याकांड: न्याय की आस खत्म, केस बंद कर रही है CBI

Aarushi Talwar
गाजियाबाद। नोएडा का आरुषि तलवार कांड यूपी पुलिस की पहुंच से बाहर की बात तो था ही अब सीबीआई ने भी इस केस पर हार मान ली है। सीबीआई लगातार ये बात कहती रही है कि भले ही वह सुबूत नहीं जुटी पाई लेकिन अब भी आरुषि के पिता राजेश तलवार उसके संदेह के घेरे में हैं और पूरे मामले में इकलौते संदिग्ध हैं। अदालत आरुषि मामले में अपना फैसला कल सुनाएगी। कल तक के लिए अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सीबीआई अब तक आरुषि मामले में मिले सुरागों की बिना पर अपराधी को पहचान पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित रही है। इसलिए मामले को बंद करने की अपील उसने कोर्ट में की थी। पिछली बार अदालत में सीबीआई की इस अपील पर उसकी काफी खिंचाई हुई थी कि वह मामले को बंद करने में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है। सीबीआई ने बुधवार को एक विशेष अदालत इस बात को साफ कर दिया कि अब इस मामले में आगे तहकीकात कर पाने के सारे रास्ते उसके लिए बंद हो चुके हैं।

सीबीआई के मुताबिक आरुषि तलवार हत्याकांड को बंद करना ही एक मात्र विकल्प है। सीबीआई के वकील आर.के.सैनी ने अदालत से कहा, "दीवार पर पाए गए हाथ और अंगुलियों के निशान को भी फोरेंसिक प्रयोगशाला सत्यापित नहीं कर सकी है।" सैनी ने कहा, "तलवार दम्पति ने जांच में सहयोग नहीं किया और सीबीआई को कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसलिए सीबीआई के पास मामले को बंद करने की रिपोर्ट सौंपने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+