खून चूसने वाली महिला है मायावती : वरूण गांधी
ताजा उदाहरण भाजपा के युवा ब्रिगेड वरूण गांधी का है जिन्होंने गुरूवार को बिजनौर में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को खून पीने वाली औरत और फसल बर्बाद करने वाली नील गाय करार दे दिया।
आपको बता दें कि बिजनौर में राहुल गांधी के प्रबल प्रतिद्वंदी संजय-मेनका पुत्र वरूण ने कहा कि यूपी की मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रजा का खून पीकर अपना बैंक बैंलेंस 25 लाख से 216 करोड़ कर लिया है। उन्होंने माया की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रदेश की सारी फसल को एक नील गाय ने बर्बाद कर दिया है लेकिन भाजपा इसे होने नहीं देगी। माया ही क्या उसके जैसे दो-तीन नील गाय और आ जाये उनका वक्त आने पर खात्मा हो जायेगा।
गौरतलब है कि पीलीभीत से भाजपा सांस वरूण गांधी पहले भी अपने उत्तेजक बयानों का दंश झेल चुके है जिसके चलते मायावती सरकार ने उन पर रासुका लगवा दिया था। खैर देखना दिलचस्प होगा कि माया इस बार वरूण को क्या जवाब देती है।
इस बारे में आपकी क्या राय है अपनी टिप्पणी नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।













Click it and Unblock the Notifications