'गुलाब महोत्सव' की मेजबानी करेगा चण्डीगढ़
इस महोत्सव में संगीत समारोह, हास्य कार्यक्रम और अंताक्षरी के अलावा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
चण्डीगढ़ पर्यटन विभाग के सचिव रामनिवास ने कहा, "इस महोत्सव में हंस राज हंस, प्रियानी वाणी, और मोहित चौहान अपनी प्रस्तुति देंगे वहीं हास्य कलाकार उदय दहिया भी अपना कार्यक्रम पेश करेंगे।"
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में विदेशी पर्यटकों के भी आने की संभावना है।
रामनिवास ने कहा कि फूलों की इस प्रतियोगिता में खिताब हासिल करने के लिए फूलों की कई प्रजातियों के बीच कड़ी प्रतियोगिता होगी।
उल्लेखनीय है कि रोज गार्डन का निर्माण वर्ष 1967 में किया गया था जो। यह 46 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें फूलों की लगभग 800 प्रजातियों के 17,000 पौधे लगे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications