स्प्रे गन से जल्द भरेंगे जलने के घाव

अमेरिका के पीट्सबर्ग विश्वविद्यालय के 'मैकगोवन इंस्टीट्यूट फॉर रीजनरेटिव मेडीसिन' के जोर्ग गेरलेक ने इस युक्ति को विकसित किया है। इसमें जले हुए व्यक्ति के शरीर में मौजूद स्वस्थ त्वचा से स्टेम कोशिकाएं निकालकर उन्हें जली हुई त्वचा पर स्प्रे गन की मदद से लगाया जाता है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक वैज्ञानिक बरसों से त्वचा का पुनर्निर्माण करते रहे हैं लेकिन ऐसी त्वचा बेहद नाजुक होती है और इसे एक लम्बी प्रक्रिया के बाद ही बनाया जा सकता है। इसके अलावा इलाज के दौरान मरीज में संक्रमण भी हो सकता है और उसकी मौत भी हो सकती है।

स्टेम कोशिकाओं से इलाज में केवल डेढ़ घंटे का समय लगता है और कुछ ही दिनों में व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है। वैसे स्टेम कोशिकाओं को उनकी नवीनीकृत होने की क्षमता के लिए जाना जाता है और वे शरीर की मरम्मत करने का काम करती हैं।

इस विधि से मैथ्यू उरम नाम के एक शख्स का इलाज किया गया। पेनसिल्वेनिया में अपने मित्र की पार्टी में शामिल हुए मैथ्यू वहां दुर्घटनावश अत्यधिक जल गए थे।

मैथ्यू के मुताबिक चेहरा बुरी तरह जल गया था लेकिन स्टेम कोशिकाओं से इलाज के चार दिन बाद ही उनकी त्वचा के घाव पूरी तरह भर गए थे।

नेशनल ज्योग्राफिक चैनल के 'हाउ टू बिल्ड ए बीटिंग हार्ट' में सात फरवरी को इस स्प्रे गन को प्रदर्शित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+