सोपोर हत्याकांड: लश्कर ने की निंदा, आरोपों से इंकार

एक स्थानीय समाचार एजेंसी को भेजे अपने संदेश में लश्कर के प्रवक्ता अब्दुल्लाह गजनवी ने बुधवार शाम को कहा कि उनका संगठन इस घटना की निंदा करता है और पीड़ित परिवार के दुख में उनके साथ हैं।

गजनवी ने कहा, "यह सरकारी एजेंसियों की करतूत है।" गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर में सोपोर कस्बे के मुस्लिम पीर इलाके में सोमवार शाम कुलसूमा और याशमीन नामक दो बहनों की जबरन घर से निकालकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने दोनों बहनों की हत्या के लिए लश्कर को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि दोनों हत्यारों की पहचान कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक (सोपोर) अल्ताफ खान ने इस घटना के तुरंत बाद संवाददाताओं से कहा, "दोषियों को जल्द ही सजा दी जाएगी।"

उधर, पाक अधिकृत कश्मीर में मुजफ्फराबाद स्थित आतंकवादी समूहों के एक संगठन यूजेसी ने इस घटना में किसी भी आतंकवादी समूह के शामिल होने से इंकार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

एक स्थानीय समाचार एजेंसी को भेजे गए अपने संदेश में संगठन के प्रवक्ता सईद सदाकत हुसैन ने यूजेसी के अध्यक्ष और हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर सैयद सलाहुद्दीन के हवाले से कहा, "यह एक जघन्य कार्य है और इस तरह की घटनाएं इस्लाम के खिलाफ हैं और इस तरह की क्रूरतम कार्रवाई में कोई भी आतंकवादी संगठन शामिल नही हैं।"

यूजेसी के प्रमुख ने कहा कि दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस दोहरे हत्याकांड को लेकर ट्विटर पर लिखा कि यह कितने शर्म की बात है कि अलगाववादियों द्वारा इस तरह की घटनाओं रोकने के लिए इसकी निंदा नहीं की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+