मिस्र: गूगल-ट्विटर की अनोखी पेशकश, बिना इंटरनेट के ट्वीट

ऐसे समय में जब मिस्र में एक-एक कर ट्विटर, फेसबुक और इंटरनेट सब पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इंटरनेट जगत के बादशाह गूगल ने ट्विटर की मदद से एक अनोखी हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए मिस्रवासियों को तीन आपातकान नंबर्स दिए गए हैं, जिन पर कॉल कर अपना मैसेज छोड़ने पर ये मैसेज तत्काल ट्वीट कर दिए जाएंगे।
जबर्द्सत राजनीतिक अस्तिरता के बीच अंतर्राष्ट्रीय कॉरपोरेट जगत से आई इस मदद ये यकीनन मिस्र में तानाशाही से लड़ रहे लोगों का उत्साह बढ़ेगा और लोग अपने संघर्षों को तेज करेंगे। इस सेवा के तहत लोग तीन अंतर्राष्ट्रीय नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं। ये नंबर इस प्रकार हैं- (+16504194196), (+390662207294), (97316199855)। उल्लेखनीय है कि मुबारक सरकार मोबाइल पर भी प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। गूगल-ट्विटर की इस संयुक्त सेवा को उपलब्ध कराने के बाद मिस्र में मोबाइल प्रतिबंधित किए जाने का खतरा और बढ़ गया है।
गूगल के कर्मचारी उज्जवल सिंह ने अपने ब्लॉग में लिखा, "हमें उम्मीद है कि इस समय कठिन समय से गुजर रहे मिस्र के लोगों को एक दूसरे के संपर्क में रहने में मदद मिलेगी।" गूगल के मुताबिक इस सेवा के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं पड़ती। लोग अपने संदेश भेजने के लिए मोबाइल का नम्बर डायल करके या ट्विटर डॉट कॉम/स्पीक टू ट्वीट पर सुन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications