खटमलों से परेशान अमरीकी

खटमलों से परेशान अमरीकी

खटमलों के प्रकोप से अमरीका में लोग परेशान हैं

वाशिंगटन में क़रीब 300 लोग एक ऐसे सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं जिसमें चर्चा का विषय है कि खटमलों के बढ़ते हमलों पर किस तरह क़ाबू पाया जाए.

इस बैठक में कीट नियंत्रकों और अन्य लोगों के अलावा अमरीकी सांसद भी शामिल हो रहे हैं.

जानकारों का कहना है कि इस विनाशकारी कीट पर क़ाबू पाना सबसे मुश्किल है.

उनके मुताबिक़ खटमल पर अब कीटनाशकों का असर कम हो रहा है.

कीट नियंत्रकों का कहना है कि बिस्तर में पाए जानेवाले ख़टमलों पर एक दवाई का इस्तेमाल बार बार नहीं किया जा सकता है.

पचास साल पहले ये अमरीका में पूरी तरह से ख़त्म हो गए थे लेकिन हाल के वर्षों में इनकी संख्या बहुत तेज़ी से बढ़ रही है.

पर्यावरण की देखरेख करनेवाली संस्था का कहना है कि खटमलों के बढ़ती संख्या की ख़बर हर प्रदेश से आ रही है.

उसका कहना है कि सबसे ज़्यादा दिक़्कत न्यूयार्क में बताई जा रही है.

संस्था का कहना है कि राज्य इनसे निबटने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को नौकरियाँ दे रहे हैं और इस पर काफ़ी धन खर्च किया जा रहा है.

खटमलों पर ये विशेष सम्मेलन पर्यावरण प्रोटेक्शन एजेंसी करवाई रही है. खटमल सोते हुए लोगों और जानवरों के खून पर भोजन के लिए आश्रित होते हैं.

चूंकि दुनिया भर में इनकी कई कि़स्में पाई जाती हैं इसीलिए इन पर क़ाबू पाना ज़्यादा मुश्किल हो जाता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+