भाजपा का यू-टर्न, CVC मुद्दे पर कोर्ट नहीं जायेगी
नई दिल्ली। इसे भाजपा का यू टर्न कहें या राजनीति का नया पैंतरा, दिन और मौसम की तरह राजनेताओं के बयान और फैसले भी बदल जाते है। कल तक सीवीसी के विरूद्ध मोर्चा खोलने वाली भाजपा ने अब यू -टर्न लेते हुए कोर्ट ना जाने का फैसला ले लिया है। नेता विपक्ष सुषमा स्वराज का कहना है कि उनकी बात अब गृहमंत्री पी चिदंबरम ने मान ली है इसलिए अब वो कोर्ट नहीं जायेंगी।
पढ़े : थॉमस मुद्दे पर कोर्ट में सुषमा करेंगी कांग्रेस से हिसाब
आपको बता दें कि सोमवार को पी. चिदम्बरम ने माना था कि सीवीसी की नियुक्ति को लेकर बनी चयन समिति को थॉमस के खिलाफ आरोपों की जानकारी थी। चौतरफा निंदा की शिकार केन्द्र सरकार ने कोर्ट में पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि थॉमस की नियुक्ति के समय केन्द्र को उनके खिलाफ आरोपों की जानकारी नहीं थी। जबकि सुषमा स्वराज ने आरोप लगाया था कि थॉमस के बारे में सरकार को सब पता था।













Click it and Unblock the Notifications