उत्तर प्रदेश : एक ही परिवार के पांच लोग आग में झुलसे
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक परिवार के लिए सोमवार की सुबह बेहद काली साबित हुई है। यहां एक घर में संदिग्ध परिस्थियों में लगी आग से 5 लोग मौत की भेंट चढ़ गये और तीन लोग बुरी तरह से झुलस गये है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल है। आग लगी है या किसी ने लगाई इस बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार तड़के भोपा थाना क्षेत्र के नगलाबुजुर्ग गांव में उस समय हुआ जब महबूब कुरैशी (50) अपनी पत्नी, चार बेटियों और दो बेटों के साथ घर में सो रहे थे। भोपा थाना प्रभारी संजय वर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि हादसे में कुरैशी, उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी (3-8 वर्ष) की जलकर मौत हो गई जबकि कुरैशी की तीन बेटियां बुरी तरह से झुलस गईं।
वर्मा ने कहा कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कुरैशी के घर में आग कैसे लगी। पड़ोसियों का कहना है कि घटना के समय घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया गया था। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल ऐसी खबर आ रही है पीड़ित के परिवार वालों के लिए मुआवजे की घोषणा हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications