सर्द रातें, गर्म दिन यानी बुखार को न्‍योता

Cold weather in Uttar Pradesh
दिल्‍ली/लखनऊ। राजधानी दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश में मौसम में अचानक आए बदलाव से रातें सर्द हो गई हैं, और दिन गर्म। रात के दौरान कोहरा और दिन में तेज धूप। मौसम विभाग की माने तो ऐसा मौसम अगले दो सप्‍ताह तक जारी रहेगा, वहीं डॉक्‍टरों की मानें तो यह मौसम खराब स्‍वास्‍थ्‍य यानी सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार को न्‍योता देने के लिए काफी है।

शुक्रवार सुबह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक है, जबिक बरेली का 8.0, इलाहाबाद का 10.0 और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोपहर बारह बजते-बजते तेज धूप निकल आयी। देखा जाए तो धूप के चलते लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है, लेकिन ऐसे मौसम में जरा सी चूक आपको बीमार कर सकती है।

हमने इस संबंध में लखनऊ के डा. राजकुमार श्रीवास्‍तव से बात की, तो उन्‍होंने कहा कि यह मौसम का ट्रांजीशन पीरियड है, यानी ठंड धीरे-धीरे कम होगी, गर्मी बढ़ेगी। अगले एक महीने तक रातें ठंडी होंगी और दोपहर गर्म।

डा. राजकुमार की सलाह के मुत‍ाबिक ऐसे मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप यह सोचकर कि दोपहर में धूप तेज होगी, जैकेट लेकर नहीं निकलते हैं, तो आप कभी भी ठंड की चपेट में आ सकते हैं। लिहाजा गर्म कपड़े हमेशा अपने साथ रखें। ऐसे मौसम में धूप होने के बावजूद तेज हवाएं भी आपको ठंड की चपेट में ले सकती हैं, लिहाजा हवा से बच कर रहें।

इस मौसम में लगने वाली ठंड आमतौर पर गले में संक्रमण के साथ शुरू होती है। यदि आपको अचानक गले में संक्रमण हो, तो समझ लें कि आप ठंड की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले कि शरीर का तापमान बढ़े, तुरंत डॉक्‍टर को दिखाएं। गले में इंफेक्‍शन ठंडा पानी पीने से होता है, आम तौर पर तेज धूप में पसीना आने पर लोग ठंडा पानी पी लेते हैं। बुखार आने से पहले कमर, पीठ और शरीर में दर्द होता है। इसके अलावा पेट में इंफेक्‍शन होने का खतरा भी बना रहता है।

डा. राजकुमार का कहना है कि ऐसे मौसम में गैरमौसमी सब्जियों या फलों से परहेज करना चाहिए। केवल मौसमी फल व सब्जियां खाना ही आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+