आरूषि हत्याकांड : उत्सव शर्मा 8 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में
गाजियाबाद। देश के सबसे बड़े मर्डर मिस्ट्री आरूषि-हेमराज मर्डर केस की सुनवाई के दौरान आरूषि के पिता राजेश तलवार पर कोर्ट के बाहर हमला करने वाले बनारस के उत्सव शर्मा को बुधवार को स्थानीय अदालत ने 8 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आपको बता दें ये उत्सव शर्मा वो ही है जिसने फरवरी 2010 में रूचिका गिहरोत्रा मामले में राठौर पर भी हमला किया था।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे आठ फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन से स्नातक 30 वर्षीय शर्मा पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications