आरुषि हत्याकांड : गाजियाबाद कोर्ट के बाहर राजेश तलवार पर जानलेवा हमला
गाजियाबाद। देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरूषि मर्ड केस चलेगा य बंद हो जायेगा ये कहना अभी मुश्किल है लेकिन मंगलवार को इस केस में नया रूप सामने आया। आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले की आज सुनवाई से पहले आरुषि के पिता राजेश तलवार पर यहां कोर्ट परिसर में अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया।
फिलहाल मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया है। इस हमले में राजेश तलवार के सिर पर गहरी चोट आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अदालत ने मामले की सुनवाई 18 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी है।
हमले की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि राजेश तलवार पर हमला करने वाला वाराणसी का शख्स उत्सव शर्मा हो सकता है जिसने 8 फरवरी 2010 में रुचिका गिहरोत्रा कांड में अभियुक्त पूर्व डीजीपी एस पी एस राठौड़ पर चंडीगढ़ कोर्ट परिसर में हमला किया था। उत्सव पर हत्या की साजिश का मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान विशेष अदालत ने इस हत्याकांड से जुड़े दस्तावेज आरुषि के पिता राजेश तलवार को न देने का आदेश दिया था। अदालत ने यह आदेश आदेश तलवार को 'संदिग्ध अभियुक्त' बताने के बाद दिया था।













Click it and Unblock the Notifications