सुरक्षा गार्ड की हत्या कर, कार शोरूम लूटा

पंचकुला। हाल ही में चंड़ीगढ़ तनिष्क शोरूम में हुई बड़ी लूट के बाद कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पंचकुला के एक कार शोरूम को लूट लिया है। लुटेरों ने सुरक्षा गार्ड की हत्या कर 20 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बताया कि वारदात रविवार देर शाम में हुई जिसका पता सोमवार को दूसरे सुरक्षा गार्डो के काम पर आने के बाद चला।

सुरक्षा गार्ड का नाम परशुराम था। लुटेरों ने उसकी हत्या कर उसके शव को शोरूम में एक कार में डाल दिया गया था। पंचकुला के पुलिस अधीक्षक ने कहाकि ऐसा लगता है कि परशुराम की हत्या करने से पहले उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला गया था। उसकी हत्या की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। शोरूम मालिक ने कहा कि उनके 15-20 लाख रुपये लूट लिए गए हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से तनिष्क शोरूम में हुई लूट का तो पर्दाफाश कर दिया पर अब ये नई वारदात उनके लिए एक और बड़ा सिरदर्द बन गई हैं। पुलिस ने इस लूट के मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश से करीब आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। आए दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं से जनता में दहशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+