मिर्चपुर हिंसा : मागें पूरी न होने पर प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी

जींद (हरियाणा)। मिर्चपुर हिंसा की नए सिरे से सीबीआई जांच की मांग करने वाले जाट समुदाय के नेताओं ने शनिवार को सड़क और रेल यातायात अवरुद्ध करने की चेतावनी दी। जींद रेलवे स्टेशन के समीप धरने पर बैठे जाट नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अपना प्रदर्शन तेज करेंगे।

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारी शनिवार सुबह से दिल्ली फिरोजपुर रेल खंड पर जींद रेलवे स्टेशन के समीप धरने पर बैठ गए। उन्होंने एक तरफ से रेल यातायात को अवरुद्ध कर दिया जिसके चलते कुछ रेलगाड़ियों का मार्ग बदलना पड़ा।इस बीच प्रदर्शनकारियों की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिजर्व पुलिस की 45 कम्पनियों को मौके पर रवाना कर दिया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

प्रदर्शनकारी इस मामले की सुनवाई का स्थानांतरण नई दिल्ली से हिसार करने और गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग भी कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद इस मामले की सुनवाई पिछले महीने नई दिल्ली स्थानांतरित कर दी गई। इस मामले में करीब 98 जाट युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

एक खाप नेता ने कहा, "हम शांतिपूवर्क अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे। कानून और व्यवस्था बिगाड़ना हमारा उद्देश्य नहीं है।उन्होंने कहा, "यदि प्रशासन हमारी मांगों को स्वीकार नहीं करता तो ऐसी स्थिति में हम अपने प्रदर्शन को तेज करेंगे।"

जींद के पुलिस अधीक्षक राम सिंह बिश्नोई ने आईएएनएस को बताया, "वे एक मार्ग पर रेल यातायात को बाधित कर रहे हैं। अधिकारियों ने कुछ रेलगाड़ियों को वैकल्पिक मार्गो से रवाना किया है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण है और इससे जींद में शांति भंग होने का खतरा नहीं है।"पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें सूचना मिली है कि कुछ लोग सड़क और रेल यातायात अवरुद्ध करने की योजना बना रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हमने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं।"

जाट महापंचायत ने अपनी मांगों को 15 जनवरी से पहले स्वीकार करने के लिए राज्य सरकार को चेतावनी जारी की है।उल्लेखनीय है कि गत वर्ष हिसार जिले के मिर्चपुर गांव में जाट समुदाय के लोगों ने दलित परिवारों के घरों में आग लगा दी थी। इस घटना में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी 18 वर्ष की शारीरिक रूप से विकलांग लड़की की मौत हो गई थी जबकि कम से कम 18 घर जलकर राख हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+