चंडीगढ़ : पुलिस की वर्दी में लूटा एक करोड़ का सोना
चंडीगढ़। आजकल केवल पुलिस से डरता है एक आम आदमी, इस बात को पूरी तरह साबित कर दिया है बेखौफ घूम रहे अपराधियों ने। डकैतों ने वर्दी वालों का ही रूप धर कर तनिष्क शोरूम में एक करोड़ की डकैती कर डाली। चंडीगढ के मनीमाजरा इलाके में आभूषणों के शोरूम में हथियारबंद लुटेरों ने एक करोड़ रूपए के आभूषण लूट लिए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 10 से 15 हथियारबंद लुटेरे तनिष्क आभूषण के शोरूम में पुलिस की वर्दी में घुस आए और वहां मौजूद तीन निजी सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना कर वहां से करीब एक करोड़ रूपए के आभूषणों के साथ फरार हो गए।
लुटेरे अपने साथ तीनों बंधक सुरक्षाकर्मियों को भी ले गए और उन्हें कुछ दूरी पर स्थित एक शमशान घाट के पास उतार दिया और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications