सिंगापुर में मृतकों की तस्वीरों से सजी टैक्सी!
सिंगापुर। यदि आप सिंगापुर की यात्रा पर जा रहे हैं और वहां आपको तस्वीरों से सजी एक टैक्सी की सवारी का अवसर मिले तो सावधान रहें, ये मृतकों की तस्वीरें हो सकती हैं। दरअसल यहां एक ऐसी टैक्सी चल रही है जिसे मृतकों की तस्वीरों से सजाया गया है।
सिंगापुर की एक महिला लोवेल टैन ने सिटीजन जर्नलिज्म वेबसाइट 'स्टॉम्प' को बताया कि उसने एक ऐसी टैक्सी की सवारी की, जो अंदर से मृतक के विवरण के साथ प्रकाशित हुई जानकारी वाली तस्वीरों, खिलौनों और मृतकों की तस्वीरों से सजी हुई थी। टैन ने चोआ चूआ कांग इलाके में इस टैक्सी में सवारी की। इस इलाके में बहुत से कब्रिस्तान हैं।
समाचार पत्र 'स्ट्रेट्स टाइम्स' के मुताबिक 'नेशनल एनवायरॉनमेंट एजेंसी' के अनुसार सिंगापुर में अब भी केवल चोआ चूआ कांग कब्रिस्तानों में ही अंतिम संस्कार होता है। टैन कहती हैं कि कार में मृतकों की तस्वीरों और मृत्युलेखों के साथ कई खिलौने भी सजे हुए थे। वह कहती हैं कि यदि कोई व्यक्ति उस टैक्सी में यात्रा करने की हिम्मत कर सकेगा तो उन्हें आश्चर्य होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications