बिहार में मालगाड़ी के डिब्बे पलटे
कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया-कुदरा रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह एक मालगाड़ी की 19 बोगियां पलट गईं। वैसे इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस दुर्घटना के बाद पूर्व-मध्य रेलवे के गया-मुगलसराय रेलखंड पर रेलगाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया।
पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता दिलीप कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर रेलवे पटरियों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। पटरियों की मरम्मत करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
रेलवे के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक इस घटना के बाद गया-मुगलसराय रेलखंड पर लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है जबकि कुछ रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने संभावना व्यक्त की इस रेलखंड पर रेलगाड़ियों का परिचालन शाम तक शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications