मेघालय में कर्फ्यू में 6 घंटे की ढील
शिलांग। मेघालय के पूर्वी गारो पर्वतीय जिले के हिंसा प्रभावित रेसूब्लीपारा इलाके में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रशासन ने कर्फ्यू में शनिवार सुबह 11 बजे से छह घंटे की ढील दी है।असम-मेघालय सीमा के पास गारो और राभा जनजातीय समुदायों के बीच हुई हिंसा में अब तक आठ लोग मारे जा चुके हैं। नए साल शुरू होने के बाद से हिंसा के कारण लगभग 30,000 लोग यहां विस्थापित हो गए हैं।
जिले के पुलिस उपायुक्त प्रवीण बक्शी ने आईएएनएस को बताया, "स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है इसलिए हमने कर्फ्यू में छह घंटे की ढील देने का निर्णय लिया है ताकि लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी कर सकें।"उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के बाद ही आगे ढील देने का फैसला किया जाएगा।
मेघालय और असम सरकार ने पूर्वी गारो पर्वतीय इलाके और गोलपारा जिले के विस्थापित लोगों के लिए शिविर स्थापित किए हैं।केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री अगाथा संगमा और उनके भाई तथा मेघालय में विपक्ष के नेता के. संगमा और उनके पिता तथा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए.संगमा ने शुक्रवार को गोलपारा जिले में राहत शिविरों का दौरा किया।












Click it and Unblock the Notifications