भारतीय प्याज की कमी महसूस कर रहे हैं मलेशियाई

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्याज और चीन में लहसुन की आपूर्ति कम होने के कारण मलेशिया में इनका आयात प्रभावित हुआ है।

समाचार पत्र 'द स्टार सैटरडे' के मुताबिक पेनांग प्रांत के जॉर्ज टाउन के 'सनशाइन होलसेल मार्केट' के महाप्रबंधक यी कैम मिंग कहते हैं, "मलेशिया के लोग भारतीय लाल प्याज को बेहद पसंद करते हैं क्योंकि इसका स्वाद तीखा होता है। वैसे भारत में बाढ़ के कारण वहां से प्याज की आपूर्ति में कमी आई है और जो प्याज यहां तक पहुंच रही है उसमें से ज्यादातर खराब है।"

प्याज की स्थानीय मांग को देखते हुए दिसम्बर की शुरुआत में कुछ सुपर बाजारों ने चीन से इसे मंगाया था।

मिंग ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से भारत से आने वाले बड़े लाल प्याज के दाम दुगुने हो गए हैं।

'फेडरेशन ऑफ संड्री गुड्स मरचेंट्स' एसोसिएशन ऑफ मलेशिया' के अध्यक्ष लीएन हिंग चुआन कहते हैं कि प्याज, लहसुन के आयात में कमी के कारण यहां इनके दाम बढ़ रहे हैं।

लीएन ने कहा कि चीन से आने वाले लहसुन के दाम में भी पिछले साल की तुलना में काफी वृद्धि हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+