गाजीपुर: भीड़ के पथराव से 1 पुलिसकर्मी की मौत
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के पथराव से घायल हुए पांच पुलिसकर्मियों में से एक उपनिरीक्षक की मौत हो गई है। उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी और वाहनों में भी आग लगा दी। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) से संबंधित हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पथराव में घायल 5 पुलिसकर्मियों में से 1 उप निरीक्षक रामाराव की मौत हो गई है। गौरतलब है कि पुलिस ने जिले के जमनिया कस्बे के उप-डाकघर में बीते नौ दिसंबर को हुई चोरी के आरोप में स्थानीय निवासी मनोज बिंद को मंगलवार को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोग स्थानीय पुलिस चौकी के बाहर प्रदशर्न कर रहे थे। लोगों का कहना था कि पुलिस बिंद पर झूठा आरोप लगा रही है।













Click it and Unblock the Notifications