साल का पहला सूर्यग्रहण मंगलवार को
नई दिल्ली। साल 2011 का पहला सूर्यग्रहण मंगलवार यानी 4 जनवरी को दिखायी देगा। इस अभूत पूर्व खगोलीय घटना को भारत के अतिरिक्त यूरोप, अरब प्रायद्वीप, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के देशों में देखा जा सकता है। भारतीय खगोल भौतिकी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आर सी कपूर ने बताया कि आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12:10:11 बजे होगी और यह 16:30:54 बजे तक चलेगा।
जानिए सूर्य ग्रहण के बारे में रोचक जानकारियां
आंशिक सूर्य ग्रहण उस स्थिति में लगता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच होकर गुजरता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी से सूर्य आंशिक तौर पर ही नजर आता है। कपूर ने बताया कि भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण का यह दृश्य कच्च्छ, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में देखा जा सकेगा। ज्यादातर जगहों पर ग्रहण को पूर्ण रूप से नहीं देखा जा सकेगा। दिल्ली में ग्रहण को 03:11:49 बजे से 03:52:02 बजे के बीच देखा जा सकेगा। विशेषज्ञों ने इस ग्रहण को खुली आंखों से देखने को मना किया है।













Click it and Unblock the Notifications