झारखण्ड में जहरीली शराब पीने से 3 मरे
रांची। झारखण्ड के एक गांव में रविवार देर रात जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग बीमार पड़ गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी सोमवार को दी।पुलिस के मुताबिक रांची में सिली प्रखण्ड के बोरीडीह गांव में यह हादसा रविवार देर रात हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और उन्होंने वहीं पर जहरीली शराब पी थी। दो लोगों को राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।उल्लेखनीय है कि सिली राज्य के उप मुख्यमंत्री सुदेश मेहतो का विधानसभा क्षेत्र भी है।












Click it and Unblock the Notifications