आगरा में पारा लुढ़का, स्कूल 2 दिनों तक बंद

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को दो दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है। स्कूल सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने यह जानकारी दी।एक शिक्षक हरी दत्त शर्मा ने बताया कि बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह जयंती होने की वजह से अवकाश का दिन है इसलिए ऐसी संभावना है कि स्कूल 10 जनवरी तक ही खुल पाएंगे।

आगरा में रविवार को पारा लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोग ताजमहल देखने आ रहे हैं।एक होटल व्यवसायी संदीप अरोरा ने कहा, "ताजमहल में रविवार दोपहर के आस-पास बड़ी मुश्किल से ही कुछ दिखाई दे रहा था लेकिन इसके बावजूद लोग ताजमहल देखने पहुंचे थे। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है।"

अभिनव जैन ने कहा कि गुर्जर आंदोलन का असर यहां की रेल और बस यातायात पर नहीं पड़ा है जिससे काफी पर्यटक ताजमहल देखने पहुंच रहे हैं। सभी होटल पूरी तरह भरे हुए हैं। इस वर्ष घरेलू पर्यटकों की तादाद काफी अच्छी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+