मप्र में 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा
भोपाल । सर्द हवाओं ने पूरे मध्य प्रदेश को कंपकपा दिया है और शीतलहर का असर लगातार बढता ही जा रहा है। यही कारण है कि तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है।मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर-दक्षिण हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है और इसी के कारण प्रदेश में ठंड अपना असर दिखा रही है। यहां सबसे ठंडा उमरिया रहा, जहां तापमान दो डिग्री पर पहुंच गया है।
मैासम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों मे ठंड कम होने के कोई आसार नहीं है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई हिस्सों में धूप खिली हुई है और वह ठंडी हवाओं के बीच हर किसी को राहत दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications