पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी
चण्डीगढ़ । पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़ शहर के विभिन्न भागों में सर्द हवाओं का दौर सोमवार को भी जारी रहा जिसकी वजह से लोगों को और ज्यादा ऊनी कपड़े पहनने के लिए विवश होना पड़ा।हरियाणा का नारनौल कस्बा क्षेत्र का सबसे सर्द स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे था।
हरियाणा के अम्बाला, हिसार और करनाल सोमवार सुबह का तापमान क्रमश: 7.3 डिग्री सेल्सियस, 5.6 डिग्री सेल्सियस तथा 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चण्डीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कड़ाके की सर्दी को देखते हुए चण्डीगढ़ प्रशासन ने निजी और सरकारी प्राथमिक स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों को नौ जनवरी तक बढ़ा दिया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "पूरे क्षेत्र में सर्द हवाएं चल रहीं हैं। सोमवार को अम्बाला में कोहरा छाया रहा जबकि अन्य क्षेत्रों में यह दिखाई नहीं दिया। अगले दो दिनों तक हम ऐसी ही स्थिति बरकार रहने की उम्मीद कर रहे हैं।"हरियाणा की तुलना में पंजाब अधिक गर्म रहा। अमृतसर में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला में क्रमश: 8.9 और 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications