आरुषि हत्याकांड मामले में अगली सुनवाई 7 जनवरी को
गाजियाबाद। आरुषि तलवार हत्याकांड पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सौंपी गई क्लोजर रिपोर्ट पर सात जनवरी को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई होगी।सीबीआई की विशेष अदालत की न्यायाधीश प्रीति सिंह ने अपने आदेश में सीबीआई के जांच अधिकारी को सात जनवरी को सुनवाई के दौरान सभी दस्तावेजों के साथ अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।सीबीआई की आरुषि तलवार हत्याकांड को अनसुलझे मामले के रूप में बंद किए जाने सम्बंधी रिपोर्ट सोमवार को यहां अदालत में पेश की गई। वैसे शुरुआत में अदालत ने एजेंसी से पूछा था कि उसके मामले को बंद करने में जल्दबाजी दिखाने की क्या वजह है।
इससे पहले सीबीआई ने बुधवार को गाजियाबाद अदालत से सबूतों के अभाव में अनसुलझा आरुषि हत्याकांड मामला बंद करने की इजाजत मांगी थी।गौरतलब है कि 16 मई, 2008 को नोएडा में जलवायु विहार स्थित तलवार परिवार के अपार्टमेंट में आरुषि को संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया था। इसके एक दिन बाद उनके अपार्टमेंट की छत पर तलवार परिवार के घरेलू नौकर हेमराज का शव पाया गया।सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में आरुषि व तलवार परिवार के नौकर की हत्या के मामले में राजेश तलवार को एकमात्र संदिग्ध बताया है।












Click it and Unblock the Notifications