सिटी बैंक जालसाजी मामला, हीरो समूह का अधिकारी गिरफ्तार
गुड़गांव। सिटी बैंक के 300 करोड़ रुपये के जालसाजी मामले में मिलीभगत के आरोप में सोमवार को हीरो कॉरपोरेट लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक गुप्ता को सिटी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर शिवराज पुरी की जालसाजी की जानकारी थी।
पुलिस ने कहा कि पुरी गुप्ता को इस जालसाजी का कमीशन भी दिया करता था। गुप्ता को यहां अदालत में पेश किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि हीरो कॉरपोरेट लिमिटेड हीरो समूह की एक सहयोगी कम्पनी है, जिसने पुरी के खाते में निवेश किया था।पुरी ने पिछले गुरुवार को आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक हीरो कॉरपोरेट लिमिटेड ने पुरी के खाते में 200 करोड़ रुपये की राशि का निवेश किया है। अन्य 100 करोड़ रुपये का निवेश अलग-अलग व्यक्तियों ने किया है। पुरी ने इस रकम को पांच ब्रोकिंग कम्पनियों में लगाया। इनमें रेलीगेयर, ओकाया और बोनेंजा शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
