आदर्श घोटाला: गिरा दें 31 मंजिला इमारत?

नई दिल्ली। मुंबई के आदर्श घोटाले जैसा उदाहरण सुनने को भी नहीं मिलता जहां सेना के वरिष्ठ अदिकारी इतने बड़े घोटाले में गले तक डूबे हुए हों। आदर्श घोटाला मामले की सुनवाई जारी है। मंगलवार को पर्यावरण मंत्रालय ने घोटाले में फंसी मुम्बई की आदर्श हाउसिंग सोसायटी को कारण बताओ नोटिस पर सुनवाई के लिए सात दिनों का समय दिया।

मंत्रालय ने सोसायटी को यह नोटिस तटीय विनियमन क्षेत्र कानून (सीआरजेड) 'स्पष्ट रूप से' उल्लंघन करने पर भेजा था। ज्ञात हो कि सोसायटी को पहले भी कभी दस्तावेज जमा करने अथवा मामले की सुनवाई के लिए तीन बार समय दिया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया, "सोसायटी की सुनवाई अब चार जनवरी को होगी। सोसायटी को अब समय में कोई छूट नहीं दी जाएगी।"

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सोसायटी ने सुनवाई के लिए मंत्रालय से एक सप्ताह का समय मांगा था। सोसायटी ने वकील की अनुपलब्धता और खराब मौसम की वजह से उड़ानों में हो रही देरी का उल्लेख किया। उल्लेखनीय है कि गत 12 नवंबर को भेजे गए अपने कारण बताओ नोटिस में मंत्रालय ने सोसायटी से पूछा कि क्यों न 31 मंजिली इमारत गिरा दी जाए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+