बेरोजगारी से परेशान अमेरिकी ऑस्ट्रेलिया जाने पर मजबूर
वाशिंगटन, 28 दिसम्बर। बेरोजगारी का समस्या से सिर्फ हमारा देश ही नहीं बल्कि इस दुनिया का दादा माना जाने वाला सबसे अमीर देश अमेरिका भी बेहद परेशान है। पिछले दो सालों से यहां बेरोजगारी दर घटने का नाम ही नहीं ले रही है। अमेरिका में इस समय बेरोजगारी दर 10% है। पिछले दिनों आई मंदी से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित हुआ है और बढ़ती बेरोजगारी इसी मंदी का एक परिणाम है।
अमेरिकी नागरिक नौकरियों की कमी के चलते दूसरे देशों का रुख करने पर मजबूर हो गए हैं। अमेरिकी बड़ी संख्या में नौकरियां पाने के लिए आस्ट्रेलिया पहुंच रहे हैं। फिलहाल करीब 7 हजार अमेरिकी लम्बी अवधि के वीजा पर आस्ट्रेलिया में काम कर रहे हैं। पिछले पांच साल में यह वीजा लेने वाले अमेरिकियों की संख्या में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक आस्ट्रेलिया का वीजा लेने वाले विभिन्न देशों के नागरिकों में अमेरिकियों का स्थान तीसरा है। इस मामले में ब्रिटिश और भारतीय नागरिकों का स्थान पहला और दूसरा है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन की लौह अयस्क और ऊर्जा की मांग की आपूर्ति करने के कारण आस्ट्रेलिया में रोजगारों में वृद्धि हो रही है। इसके चलते अमेरिकी नागरिक रोजगार के लिए आस्ट्रेलिया का रुख कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications