अगर हिम्मत हैं तो JPC का सामना करें मनमोहन : आडवाणी

नई दिल्ली। बुरी तरह विपक्ष के निशाने पर आये प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह पर हर रोज कोई न कोई बयान बाजी होती ही रहती है। ताजा खबर ये है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बुधवार को सरेआम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ललकार लगाई कि अगर वो सही है तो फिर वो स्पेक्ट्रम घोटाले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने से कतरा क्यों रहे हैं।

पढ़े : असुर भ्रष्ट्राचार और डायन महंगाई के खिलाफ NDA की रैली

आडवाणी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से यहां रामलीला मैदान में आयोजित रैली को सम्बोधित कर रहे थे। रैली में हजारों की संख्या में विपक्षी कार्यकर्ता उपस्थित थे। आडवाणी ने कहा, 'मैं अपनी अंतिम अपील कर रहा हूं। आपको हमारी मांग स्वीकार करने का अधिकार है। आपको कोई नहीं रोक सकता।' आडवाणी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कारण मनमोहन सिंह जेपीसी के खिलाफ है।

आडवाणी ने कहा, 'कृपया मांग मान लीजिए और आप जो भी कहना चाहें, जेपीसी के समक्ष कहिए।'आडवाणी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री इसके लिए राजी नहीं होते हैं, तो 2010 को सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटालों के साल के रूप में ही याद किया जाएगा। लेकिन यहीं पर आडवाणी ने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग करने से परहेज किया। जबकि भाजपा नेता व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली ने प्रधानमंत्री से जेपीसी के गठन की मांग की और ऐसा न कर पाने की स्थिति में उन्हें पद छोड़ने की सलाह दी।

लेकिन यहीं पर आडवाणी ने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग करने से परहेज किया। जबकि भाजपा नेता व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली ने प्रधानमंत्री से जेपीसी के गठन की मांग की और ऐसा न कर पाने की स्थिति में उन्हें पद छोड़ने की सलाह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+