48 घंटों में 'राजा' हाजिर हों : CBI

चेन्नई। 2-जी स्पेक्ट्रम मामले में पूर्व संचार मंत्री ए राजा पर सीबीआई ने जांच का शिकंजा कस दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने ए राजा को नोटिस भेजकर अगले 48 घंटों में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। राजा और उनके सहयोगियों के यहां पड़े छापों में एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। राजा से पूछताछ की कार्रवाई के लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है। सीबीआई राजा से उनके पिछले कुछ सालों के निवेश और बैंकिंग लेन-देन के बारे में सवाल कर सकती है। इस जांच में सामने आए राजा के साझेदारों के बारे में उनसे सवाल किए जाने की संभावना है।

इससे थोड़ी देर पहले कांग्रेस के अधिवेशन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिह ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को खारिज करते हुए कहा है कि इसकी जांच में वह स्वयं लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष उपस्थित होने के लिए तैयार है। दिल्ली के बुराड़ी में कांग्रेस के 83वें महाधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं गम्भीरता से मानता हूं कि प्रधानमंत्री को संदेह से परे होना चाहिए और इस कारण मैं पीएसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए तैयार हूं, यद्यपि इस तरह का कोई मिसाल नहीं है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके पास इस मामले में छिपाने के लिए कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा, "हम संसद में भ्रष्टाचार से जुड़े सभी मसलों पर चर्चा कराना चाहते थे लेकिन पूरा सत्र विपक्ष के अड़ियल रवैये के कारण बर्बाद हो गया।" उन्होंने कहा कि पीएसी के पास वे सारे अधिकार मौजूद हैं जो जेपीसी के पास होते हैं।

मनमोहन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गलत संदेश दे रही है कि सरकार जेपीसी की मांग इसलिए नहीं मान रही है क्योंकि जेपीसी के पास प्रधानमंत्री से पूछताछ करने का अधिकार होता है। वह ऐसा कहना चाहती है, "मेरे पास कुछ छिपाने के लिए है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+