स्मृति ईरानी ने राहुल को अयोग्य कहा

बड़ोदरा। आज कल कोई सबसे ज्यादा भाजपा के निशाने पर है तो वो है कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी। जिनकी योग्यता पर काफी सवाल खड़े किये जा रहे हैं। बिहार चुनाव प्रचार के दौरान राहुल पर काफी छींटाकशी हो चुकी है, लेकिन इस बार तो बिना चुनाव के ही राहुल पर धावा बोला गया है, और ये हमला किया है टीवी जगत की सबसे चहेती बहू और भाजपा के महिला मोर्चा की अध्यक्ष तुलसी यानी स्मृति इरानी ने।

जिनका कहना है कि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी देश की कमान संभालने की लिए अभी बच्चे हैं। स्मृति ने राहुल की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें तो देश के कई बड़े मुद्दों पर चर्चा करना या फिर अपनी बात तक तो कहना नहीं आता, संसद में भी वह चुप्पी साधे बैठे रहते हैं। ऐसे में कैसे उम्मीद की जा सकती है कि राहुल देश की बागडोर अच्छी तरह संभाल सकते है? वो अब तक पूरी तरह नकारे साबित हुए हैं। स्मृति गुरुवार रात शहर में वडोदरा विजन 2011 पर प्रस्तुती देने आई थीं, जहां उन्होंने ये बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+