सन् 2001 से होगी स्पैक्ट्रम घोटाले की जांच : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े घोटाले की जांच लगातार उलझती जा रही है। रोज नये नये तथ्य सामने आ रहे हैं। ताजा खबर ये है कि 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच की निगरानी खुद सुप्रीम कोर्ट करेगा। मामले की जांच कर रही सीबीआई किसे रिपोर्ट करे इस पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच 2001 से की जाए।
सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मिलकर जांच करे। पिछली सुनवाई में सीबीआई ने संकेत दिए थे कि वह सीवीसी को रिपोर्ट करने के खिलाफ है। जबकि सभी पक्षों की निगरानी सुप्रीम कोर्ट से करवाने पर सहमत है। कोर्ट ने कहा था कि मामला एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए का नहीं है इससे ज्यादा का हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हमें मामले को 2001 से देखने की जरूरत है।













Click it and Unblock the Notifications