कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए मिले थे पैसे!

Kashmir Violence
जम्मू। एक शीर्ष आतंकी कमांडर के अनुसार पिछली गर्मियों के दौरान कश्मीर में पथराव व विरोध प्रदर्शन का कारण धन का भारी प्रवाह था। गिरफ्तार हुर्रियत नेता मसारत आलम ने पूछताछ में बताया है कि उसने घाटी में विरोध प्रदर्शन के लिए 40 लाख रुपये खर्च किए थे।

उस हिंसक विरोध प्रदर्शन में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 110 से अधिक व्यक्ति मारे गए थे। मसारत आलम प्रदर्शनकारियों का नायक बन गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आलम ने यह भी बताया है कि अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने भी उसे धन दिए थे।"

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली एक्सेल्सियर' ने पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोडा के हवाले से कहा है, "हम उन रास्तों का पता करने की कोशिश कर रहे हैं जिनके जरिए गिलानी के पास धन आया और फिर उन्हें मसारत आलम जैसे विरोध प्रदर्शन भड़काने वालों में बांटा गया।"

आलम को अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी के बाद कोई हिंसक घटना न घटे, इसके लिए श्रीनगर और घाटी के अन्य प्रमुख शहरों में एक दिन बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+