महाराष्ट्र : रत्नागिरी में सड़क हादसा, 10 की मौत
रत्नागिरी(महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में रविवार सुबह एक वाहन के बस से टकराने की वजह से एक ही परिवार के नौ सदस्यों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में वाहन चालक भी है।पुलिस ने बताया कि मुम्बई-गोवा राजमार्ग पर खेड़ के समीप दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक कार कशेदी घाट पर तेजी से मुड़ी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसी दौरान कार सामने से आ रही एक वाल्वो बस से जा टकराई। वाहन में सवार सभी लोग गहरी नींद में थे।मरने वालों में 22 वर्षीय वाहन चालक सुरज शंकर के अलावा प्रदीप मारुति खेतले (28), अनंत गणपत खेतले(55), प्रेम आनंद खेतले(48),विष्णु गणपत खेतले(46),तारामति महादेव खेतले(58),महादेव खेतले(70), विनय विष्णु खेतले(40), अंजना गणपत खेतले(80) और संगीत शामिल है।
अधिकारी ने बताया वाल्वो बस का 31 वर्षीय चालक एम.के. फर्नाडीज गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे खेड़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खेतले परिवार जिले के कुटगिरी गांव का रहने वाला था।













Click it and Unblock the Notifications