उमा की भाजपा में एंट्री नहीं

लेकिन फिलहाल वह घर वापसी के मूड में नहीं हैं। वह अगले चार महीनों तक किसी भी राजनीतिक गतिविधि से खुद को दूर रखना चाहती हैं। आगामी 14 जनवरी 2011 से वह एक गैर राजनीतिक अभियान 'जरूर' शुरू कर रही हैं।

आडवाणी द्वारा अपने सम्बंध में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमा ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "ब्लॉग में जो कुछ भी लिखा गया है वह पूर्णतया तथ्यात्मक है और उससे मैं सहमत भी हूं। इसके बावजूद मैं कुछ महीनों के लिए खुद को राजनीतिक गतिविधियों से अलग रखना चाहती हूं। मैं अभी भी भारतीय जनशक्ति की सदस्य हूं लेकिन मैं उसकी राजनीतिक गतिविधियों से दूर हूं। मैं कुछ मुद्दों को लेकर मकर संक्रांति से एक गैर राजनीतिक अभियान जरूर शुरू कर रही हूं।"

जानिए देश-दुनिया का हाल

उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर राजनीति से बाहर रहकर भी लड़ा जा सकता है। वह अपने अभियान के दौरान राममंदिर के निर्माण के लिए सर्वसम्मति बनाना, भ्रष्टाचार, महिला आरक्षण में पिछड़ी जाति की महिलाओं को कोटा, घुसपैठ, अमीर व गरीब के बीच में बढ़ती खाई और चुनाव में बढ़ते खर्च जैसे मुद्दों पर आमजनों से चर्चा करेंगी।

उमा भारती अपने इस गैर राजनीतिक अभियान के जरिए आमजनों से सीधे संपर्क स्थापित करना चाहती है ताकि किसानों सहित अन्य वगरें की समस्याओं को जान सकें। इस अभियान के बाद ही वह सक्रियता से राजनीति गतिविधियों में शामिल होने की योजना बनाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+