वाराणसी धमाके: दो से पूछताछ

वाराणसी धमाके: दो से पूछताछ

रामदत्त त्रिपाठी

बीबीसी संवाददाता, लखनऊ

वाराणसी में हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकार करने वाले ईमेल के सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके बेटे से पूछताछ की है.पूछताछ के बाद अधिकारियों ने उनके लैपटॉप और पेन ड्राइव ज़ब्त कर लिए हैं और उन्हें छोड़ दिया है.अधिकारियों का कहना है कि कई मीडिया संस्थानों को इंडियन मुजाहिदीन के नाम से भेजी गई ये ईमेल नवी मुंबई के एक रिहायशी कॉम्पलेक्स से भेजे गए थे.वाराणसी में मंगलवार की शाम गंगा के दशाश्वेमेध घाट के पास भीड़ भरे शीतला घाट पर हुए एक विस्फोट में एक बच्ची की मौत हो गई थी और 34 अन्य घायल हो गए थे.

समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इंडियन मुजाहिदीन के नाम से ये मेल एक 'अनसेक्योर्ड' वाईफ़ाई ब्रॉडबैंड से भेजे गए थे.मुंबई पुलिस कमिश्नर संजीव दयाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि पुलिस नवी मुंबई इलाक़े में मेल भेजने वाले लोगों की तलाश कर रही है.इससे पहले भी इंडियन मुजाहिदीन की ओर से भेजे गए ईमेल के लिए 'अनसेक्योर्ड'वाईफ़ाई का उपयोग करते रहे हैं.

'अनसेक्योर्ड' वाईफ़ाई वो ब्रॉडबैंड कनेक्शन होते हैं जिसमें उपयोगकर्ता की ओर से यह एहतियात नहीं बरती जाती कि उसका उपयोग करने के लिए किसी पासवर्ड की ज़रुरत हो.ऐसी स्थिति में जिस दायरे में ब्रॉडबैंड का कनेक्शन काम कर रहा हो, कोई और भी उसका उपयोग कर सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+